Safe Hands Challenge एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हैंड वॉश यानी हाथ धोती नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में फैल रहे कोरोनावायरस से लड़ने के लिए इस वक्त पूरी दुनिया एकजुट नज़र आ रही है। हर कोई अपने स्तर पर कोरोना को फैलने से रोकने और इससे निपटने का उपाय बता रहा है। साथ ही पूरी सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है। इसी बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने दीपिका को ‘सेफ हैंड्स चैलेंज’ के लिए नॉमिनेट किया और एक्ट्रेस ने इस चैलेंज को पूरा भी किया।
चैलेंज पूरा करने के बाद दीपिका ने विराट कोहली समेत और लोगों को भी इस चैलेंज से जोड़ा और देखते ही देखते ये चैलेंज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस कड़ी में मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर का भी नाम जुड़ गया है। एकता ने भी ये चैलेंज पूरा किया है, लेकिन ऐसा करना उन्हीं पर उल्टा पड़ गया।
एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हैंड वॉश यानी हाथ धोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एकता बड़ी सफाई से अपने हांथों को साफ कर रही हैं, लेकिन इस दौरान वो एक गलती कर बैठती हैं जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
वीडियो में एकता हाथ तो बड़ी सफाई से धो रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने हाथों से ना एक भी ब्रेसलेट उतारा है और ना ही एक भी अंगूठी। इसी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि अगर आप वीडियो देखेंगे तो एकता अपने ब्रेसलेट और अंगूठियों को भी अच्छे से साफ कर रही हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि एकता को अपने हाथों से सबकुछ उतारकर उन्हें साफ करना चाहिए। एकता ने टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी, मौनी रॉय, दिव्यांका त्रिपाठी और रिया कपूर को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है।